1. सबसे पहले PF passbook देखें
EPFO member portal (या UMANG app) पर login कर passbook खोलें। देखें असल में जमा क्या हुआ है — कई "PF गायब" मामले दरअसल employer के deposit गायब होने के होते हैं, और इससे रास्ता बदल जाता है।
2. Claim से पहले KYC ठीक करें
ज़्यादातर rejection KYC की वजह से होते हैं: Aadhaar, PAN और bank account seeded व verified हों, और नाम/जन्मतिथि तीनों में match करें। Portal पर ठीक करें, फिर online claim दोबारा डालें।
3. Employer को लिखित में कहें
Deposit नहीं हो रहे तो HR/employer से लिखित (email काफी है) में उठाएँ और PF कटौती दिखाती payslips सँभालें। PF काटकर जमा न करना गंभीर कानूनी default है।
4. EPFiGMS पर grievance डालें
epfigms.gov.in EPFO का आधिकारिक grievance portal है — member ID, passbook extract और employer से हुई बातचीत जोड़ें। Registration number नोट कर track करें।
5. Regional PF Commissioner तक जाएँ
EPFO के पास असली ताकत है: वह बकाया तय कर employer से ब्याज और हर्जाने समेत वसूल सकता है। सबूतों के साथ Regional Office को लिखित शिकायत से यह प्रक्रिया शुरू होती है।
6. EPFO भी चुप रहे तो RTI
अपने claim/grievance की स्थिति और file movement पूछता RTI अटकी file को अक्सर हिला देता है — हमारी RTI गाइड देखें।